चीन के कई शहरों में कोरोना लॉकडाउन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, शंघाई में पुलिस से भिड़ी पब्लिक, अफसरों ने बीबीसी पत्रकार को पीटा

चीन में कोरोना संक्रमण को लेकर चल रही 'ज़ीरो कोविड पॉलिसी' को लेकर वहां की जनता में भारी रोष है। शंघाई  में विरोध प्रदर्शन कवर करने गए बीबीसी के पत्रकार को चीन के अधिकारियों ने पीटा और उसे हथकड़ी लगाई। चीनी अधिकारियों की पिटाई के बाद बीबीसी ने अपने पत्रकार के साथ किए गए व्यवहार पर चिंता व्यक्त की है।

बीबीसी ने कहा,’हम अपने पत्रकार एड लॉरेंस के इलाज को लेकर हम बहुत चिंतित हैं, जिसे चीनी अफसरों ने शंघाई में ज़ीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। चीनी अधिकारियों ने उसे हथकड़ी लगाई और कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान पुलिस ने उसे लातों-घूंसों से पिटाई की। ये सब तब हुआ जब वो एक मान्यता प्राप्त पत्रकार के तौर पर काम कर रहे थे।’

बीबीसी ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि उनके एक मान्यता प्राप्त पत्रकार पर अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए इस तरह से हमला किया गया। बीबीसी ने आगे कहा, “हमारे पास चीनी अधिकारियों से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या माफीनामा नहीं आया है। चीनी अधिकारियों ने कहा कि हमने पत्रकार को भीड़ से बचाने के लिए गिरफ्तार किया था, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।” सीएनएन के मुताबिक इस बीच चीन के कई शहरों में ज़ीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों को “स्टेप डाउन, शी जिनपिंग! स्टेप डाउन, कम्युनिस्ट पार्टी” का नारा लगाते हुए भी सुना जा सकता है।

Related Posts

About The Author