लव जिहाद की भेंट चढ़ी महिला सिपाही ,कटिहार में गोली मारकर हत्या

बिहार : कटिहार में बदमाशों ने एक महिला कॉन्स्टेबल 21 वर्षीय प्रभा भारती को गोलियों से भून डाला। मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रभा भारती की हत्या लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। उसका एक वर्ष पूर्व मोहम्मद छोटे हसन नामक प्रेमी से ब्रेकअप हो चुका था और प्रेमी पर हत्या करने का संदेह किया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रभा भारती मुंगेर के जमालपुर में रहती थी। वह अपने घर मुंगेर से कटिहार पुलिस लाइन लौट रही थी तभी एन एच 18 पर बेखौफ अपराधियों ने कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित पंचायत भवन के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने डेड बॉडी के पास से जिंदा कारतूस बरामद किया है। हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस को बताया है प्रथम दृष्टि में प्रभा भारती की हत्या प्रेम प्रसंग लगता है। वहीं जानकार बताते हैं कि प्रभा भारती का कटिहार जिला के फलका स्थित मोरसंडा ग्राम निवासी मोहम्मद छोटे हसन के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। विगत 1 वर्ष पूर्व दोनों के बीच में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद भी मोहम्मद छोटे हसन प्रभा भारती को परेशान कर रहा था। इस बाबत प्रभा भारती ने थाने में मौखिक शिकायत की थी। तब पुलिस ने मोहम्मद छोटे हसन के घर पर दबिश दी थी। उस दौरान मोहम्मद छोटे हसन घर से भाग निकला था। अब संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि प्रेम विरह में पागल मोहम्मद छोटे हसन ने प्रभा भारती की गोली मारकर हत्या कर दी है। स्थानीय लोग इसे लव जिहाद का नाम दे रहे हैं। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन भी मोहम्मद छोटे हसन का हत्या में हाथ होने का संदेह व्यक्त कर रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि प्रभा भारती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर कटिहार में लोगों के बीच खौफ बना हुआ है।

Related Posts

About The Author