झारखंड में नक्सलियों के गोलीबारी से ईंट भट्ठे के दो मजदूर जख्मी

नक्सलियों ने ईट भट्टा संचालक पर मुखबिरी का लगाया है आरोप

झारखंड : प्रदेश की राजधानी राँची में भी नक्सलियों ने अपनी जड़ जमा ली है। आए दिन वे अपनी उपस्थिति का एहसास कराते रहते हैं।वे बड़ी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बनते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे रह जाती है। ऐसी ही घटना बीती रात जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के जोभिया में 7-8 की संख्या में नक्सलियों ने राजन साहू के ईंट भट्ठा पर धावा बोलकर
गोलीबारी की। गोलीबारी में दो मजदूर मांडर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार व लातेहार निवासी 25 वर्षीय सोमरा उरांव घायल हो गये। जिनका इलाज कराया जा रहा है। मजदूर के पैर में गोली लगा है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने एक हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा है,जिसमें ठेकेदार, ईंट भट्ठा संचालक, कोयला व्यवसायी को पुलिस का मुखबिरी बंद करने,जंगल जमीन को बचाने की बात लिखा गया है। पर्चा में माओवादी के कोयल संख जोनल कमिटी के नाम से जारी किया गया है।
जख्मी मजदूरों ने पुलिस को बताया की नक्सली लातेहार जिला के जंगल के ओर सात आठ की संख्या में आये थे। नेतृत्व कर रहा नक्सली वर्दीधारी था।ईंट भट्ठा में आते ही कार्यरत मजदूरों से भट्ठा संचालक राजन साहू का मोबाइल नम्बर मांगा।जब तक मजदूर कुछ समझ पाते नक्सलियों ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में दोनो मजदूरों के पैर में गोली लगी है ।घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली लातेहार के जंगलों में प्रवेश कर गये।
घटना की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी व मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे व घायल मजदूरों को इलाज हेतु तत्काल रिम्स भेजवाया। इस घटना से मजदूरों के साथ आसपास के क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है लोग नक्सलियों के संबंध में खुलकर बोलने से बचते हुए दिखे। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियो द्वारा छोड़े गये पर्चे को जब्त कर संभावित जगहों पर छापामारी शुरू कर दिया है।

Related Posts

About The Author