प्रियंका गांधी ने नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार किया शुरू

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है।

प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में आज से पार्टी का मेगा प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर से इसकी शुरुआत की है। जबलपुर में नर्मदा पूजन के बाद भंवरताल पार्क में गोंड रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आम सभा शहीद स्मारक मैदान में होगी जिसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कर्इ बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें, मध्य प्रदेश भौगोलिक रूप से छह क्षेत्रों महाकौशल, ग्वालियर-चंबल, मध्य भारत, निमाड़-मालवा, विंध्य और बुंदेलखंड में विभाजित है। और इसमें 38 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 24 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा ने 13 सीटों पर जीत हासिल की थी और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी।

Related Posts

About The Author