इस साल भारत से 6500 करोड़पति भारत छोड़कर विदेश में बसने को तैयार:रिपोर्ट

नई दिल्ली,14 जून : 2023 में भारत से एक झटके में कम से कम 6500 करोड़पति भारत छोड़कर विदेश में बसने के लिए जा रहे है | प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े एक संस्था जो की विभिन्न आंकड़ों से संबंधित हिसाब रखतें है, हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन ने एक रिपोर्ट में यह आंकड़े प्रकाशित किया है | रिपोर्ट में बताया गया की ये करोड़पति विभिन्न कारणों से भारत छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता लेने के प्रोसेस में है | संस्था द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 2023 के बाद करोड़पतियों का भारत देश छोड़कर विदेश में बसने का आंकड़ें और बढ़ेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय करोड़पतियों का देश छोड़ने का सिलसिला पिछले दशक के अंत से ही चल रहा हैं। संस्था के रिपोर्ट के मुताबिक, जिन व्यक्तियों के पास निवेश करने के लिए $1 मिलियन से अधिक है, भारतीय मुद्रा में यह राशि 8 करोड़ रुपए के बराबर है, ऐसा व्यक्तियों अपने परिवार के साथ दूसरे देशों की नागरिकता लेने के योग्य होते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, देश छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता लेने वाले भारत दूसरे नंबर पर है, चीन पहले नंबर पर है | रिपोर्ट के मुताविक, चीन के करोड़पति देश छोड़कर ज्यादातर अमेरिका में बसने गया है या जा रहा है | रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में कम से कम 13,500 करोड़पति चीन छोड़कर दूसरे देशों में चले जाएंगे। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 6,500 करोड़पतियों ने भारत छोड़ने का फैसला किया है, हालांकि पिछले साल यह संख्या 7,500 थी। रिपोर्ट में बताया गया की इनमें से ज्यादातर करोड़पति भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर भी जा रहे हैं। जिसमे बंगाल, पंजाब, हरियाणा, केरला, तमिलनाडु के लोग शामिल है |
देश को अमीर करोड़पतियों क्यों देश छोड़कर जाना चाहतें है, इसका उत्तर मिला की मूल रूप से वे इनकम टैक्स से जुड़े जटिल नियमों से बचने के लिए भारत छोड़ना चाहते हैं | इसके अलावा कुछ ने बताया की अपने अगले जनरेशन के लिए एक अच्छी ज़िन्दगी चाहतें है | हालांकि, इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर करोड़पति देश छोड़कर चले भी जाते हैं, तो भारत को चिंता करने की कोई बात नहीं है। क्योंकि देश छोड़ने वाले करोड़पतियों की संख्या करोड़पतियों की सूची में शामिल होने वालों की संख्या से कहीं अधिक है।

Related Posts

About The Author