मणिपुर हिंसा : गोली बारी में दो और लोगों की हुई मौत  

मणिपुर में हिंसा रोकने की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, जिन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा देने की कवायद की थी, को लेकर विपक्ष फिर इस्तीफे की मांग कर रहा है। ताजा हिंसा में राज्य में दो जगह गोलीबारी में 2 लोगों की जान चली गयी।

जानकारी के मुताबिक गोलीबारी के पहली घटना फैलेंग गांव जबकि दूसरी कांगपोकपी के थांगबुह गांव में हुई। गोलीबारी में मरने वालों की पहचान जांगखोलुम हाओकिप (34) के रूप में हुई है। उधर कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) ने नेशनल हाइवे-2 पर 72 घंटे के शटडाउन का ऐलान किया है।

संगठन के शटडाउन को लेकर सीओटीयू के महासचिव लाम्मिनलुन सिंगसित ने कहा, 16 जुलाई की मध्यरात्रि से शटडाउन का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा – ‘लगातार हो रहे हमले और हत्याओं को देखते हुए ऐसा किया गया है। मासूम कुकी लोगों की हत्या हुई है’। उन्होंने आरोप लगाया कि म्यांमार से घुसपैठ होती है और वे कट्टरंथियों के साथ मिलकर हमला करते हैं।

याद रहे इससे पहले शनिवार को हुई हिंसा में भी एक अधेड़ महिला को गोली लगी जिसके बाद उनकी उनकी मौत हो गयी। यह घटना इंफाल ईस्ट की है। हमलावरों ने महिला की हत्या के बाद उसका चेहरा कुचल दिया। 

Related Posts

About The Author