राजधानी ट्रेन अब रांची से सप्ताह में दो दिन लोहरदगा होकर दिल्ली जाएगी

रांची से बरकाकाना होकर चलने वाली रांची-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन बंद करके अब इसका रूट बदल गया है,यह ट्रेन अब रांची से सप्ताह में दो दिन लोहरदगा7 होकर दिल्ली जाएगी। यह ट्रेन लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर राजधानी ट्रेन के दो मिनट के स्टॉपेज के लिए रांची रेल डिवीजन ने रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। वहीं राजधानी ट्रेन के स्टॉपेज के लिए स्टेशन को भी डेवलप कर दिया गया है। एक की जगह और दो प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। एक फुट ओवरब्रिज भी बनाया गया है। क्यूंकि एक प्लेटफॉर्म होने की वजह से राजधानी ट्रेन के स्टॉपेज और ट्रेन ऑपरेशन में समस्या आ रही थी, अब यह समस्या दूर हो गई है। इसी सप्ताह प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन कर यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस रूट के शुरू होने से लोहरदगा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा सहित आसपास के जिलों के लोगों को राजधानी ट्रेन पकड़ने के लिए अब रांची आने की जरूरत नहीं होगी।
11 नवंबर से प्रत्येक गुरुवार को रांची-नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी स्पेशल ट्रेन लोहरदगा-टोरी लाइन होकर चलेगी, जिसकी स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को दी। ट्रेन संख्या 06145 रांची-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन शाम 6:25 बजे रांची स्टेशन से रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज होते हुए कानपुर स्टेशन में होगा। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 06146 नई दिल्ली-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार 17 नवंबर से दिल्ली से चलेगी। दिल्ली से यह ट्रेन शाम 4:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गुरुवार सुबह 8:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे ने राजधानी ट्रेन देकर लोहरदगा क्षेत्र के यात्रियों को खुशखबरी दी है, लेकिन इससे बरकाकाना, रामगढ़ व हजारीबाग के यात्रियों को झटका लगा है। क्योंकि दिल्ली जाने के लिए यहां के यात्री राजधानी ट्रेन बरकाकाना में आकर पकड़ते थे।रामगढ़ में सेना का बड़ा कैंप है। यहां से हमेशा सेना के जवानों का मूवमेंट होता है और उन्हें राजधानी ट्रेन पकड़ने के लिए बरकाकाना नजदीक पड़ता था, लेकिन अब उनके लिए भी परेशानी बढ़ गई हलोहरदगा में राजधानी ट्रेन के स्टॉपेज के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। दो प्लेटफॉर्म और एक फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार हाे गया है। इसी सप्ताह उद्घाटन होगा।

Related Posts

About The Author