मुस्लिम युवती का हिंदू युवक से इश्क लड़ाना पड़ा भारी, मां ने दी सजा-ए-मौत

झारखंड: गिरिडीह में मुस्लिम होकर हिंदू लड़के से प्यार करना एक युवती को महंगा पड़ गया। युवती को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। मामला झारखंड़ के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना की है। मां ने अपनी 15 साल की बेटी की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी; क्योंकि वह दूसरे धर्म के एक लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। पुलिस ने महज 24 घंटे में पूरी घटना को सुलझा लिया है। कातिल मां को गिरफ्तार करने के साथ ही पिस्टल सप्लायर को पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्या की घटना को अंजाम देनेवाली महिला का वह रिश्तेदार है।
दूसरे धर्म के लड़के के साथ शादी की जिद में अड़ी रुखसार प्रवीण को उसकी मां ने तो पहले बहुत समझाने की कोशिश की और जब बेटी नहीं मानी तब मां ने अपने बहनोई के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। बहनोई ने ही उसे ‘रेड्डी टू फायर’ पोजिशन में पिस्टल दिया। इतना हीं नहीं उसने यह भी बताया कि सीने या फिरललाट में गोली मारने से उसकी मौत हो जाएगी।

महिला अपने बहनोई के घर हजारीबाग से पिस्टल लेकर घर आई। इसके बाद बेटी को पिस्टल दिखाकर डराते हुए एक बार फिर से समझाने की कोशिश कि की वह दूसरे धर्म के लड़के से शादी नहीं करेगी। जिस मुस्लिम लड़के से निकाह परिवार ने तय की है उसे कबूल करे। बावजूद इसके रुखसार हिंदू प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। तब मां ने बेटी के ललाट पर गोली चला दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला खुद थाना पहुंचकर गोली मारकर बेटी की हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई थी।

इधर पुलिस ने जब महिला से कड़ाई से पुछताछ किया तब वह टूट गई और राज को उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने हजारीबाग में छापेमारी कर उसके बहनोई साबिर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। वह हजारीबाग अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत का पंचायत समिति सदस्य भी है।

एसडीपीओ ने कहा: एसडीपीओ नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी। बताया घटना के बाद उनके नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा पिस्टल, फायर गोली का आगे का भाग (पिलेट) को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साबिर अंसारी ने बताया कि उसे एक अपराधी ने पिस्टल रखने के लिए दिया था। बाद में वह हजारीबाग जेल चला गया और पिस्टल उसी के पास रह गया। उसी पिस्टल का उपयोग इस घटना में किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी बात सामने आई है। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई संगम पाठक भी उपस्थित थे।

हिंदू लड़के से प्रेम-प्रसंग जानने के बाद तय किया निकाह: लोगों ने बताया कि रुखसार का निकाह तय कर दिया गया था। 15 जनवरी को निकाह का पहली रस्म होने वाली थी। लेकिन बच्ची इस बात पर अड़ी थी कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी नहीं तो आत्महत्या कर लेगी। मां के डराने के बाद भी नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी गई।

Related Posts

About The Author