इंस्ट्राग्राम पर जवान को हुआ था प्यार,थाना के सामने प्रेमिका को कंधे पर उठाकर भागने लगा प्रेमी

  • थाने के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा……

बिहार: समस्तीपुर नगर थाने के सामने प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।इंस्ट्राग्राम के जरिए लड़के और लड़की में बातचीत शुरू हुई थी। लगभग एक साल से दोनों में नजदीकियां बढ़ी, लेकिन अचानक लड़की ने बात करना बंद कर दिया।जिसके बाद लड़का उससे मिलने समस्तीपुर पहुंचा और लड़की को मिलने बुलाया। जहां शुरू हुआ ड्रामा, दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसी दौरान अचानक युवक ने लड़की को कंधे पर उठा लिया और भागने की कोशिश करने लगा। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। वीडियो में थाने के सामने एक युवक, लड़की से बात करता हुआ दिख रहा है। दोनों के बीच बहस होती है। लड़की के साथ उसकी माँ और बहन भी थी। इस बीच लड़की को लेकर लड़का भागता हुआ थाने कैंपस की ओर जाता है। जहां पुलिस वालों को देख लड़की को उतार देता है। लड़की की आवाज पर पहुंचे पुलिस वालों को देखकर वहां से फरार हो जाता है।

बताया गया है कि लड़की शहर के सोनवर्षा मोहल्ले की रहने वाली है। उसे छपरा के सेना के एक जवान से इंस्ट्राग्राम पर प्यार हुआ। एक साल में दोनों की नजदीकियां बढ़ी। दोनों में कई मुलाकातें भी हुई। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। बताया गया है कि इन दिनों लड़की ने लड़का से दूरी बनाना शुरू किया। जिसके बाद रविवार को युवक समस्तीपुर पहुंचा और लड़की को मिलने के लिए बुलाया।

इसी दौरान लड़की की माँ और बहन भी पीछे-पीछे पहुंच गई। थानेस्वर स्थान मंदिर के पास थाने की ओर दोनों आपस में बहस करने लगे। लड़का-लड़की को अपने साथ चलने को कहने लगा। जबकि लड़की जाने को तैयार नहीं थी। लड़की माँ और बहन ने लड़का को खरी खोटी सुनाई और जाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ी की युवक ने आगे से तीनों को घेरते हुए लड़की को गोद में उठाकर भागने का प्रयास किया।इसी दौरान पूरे मामले का वीडियो वहां के एक दुकानदार द्वारा बना लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

इधर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हें भी मिला है। वह वीडियो का सत्यापन कराया जा रहा है। लेकिन रविवार देर रात तक किसी ने भी अपहरण की कोशिश की प्राथमिकी को लेकर आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

About The Author