मिस वर्ल्ड 2024 बनीं चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा

नई दिल्ली : दुनिया को अपनी 71वीं मिस वर्ल्ड मिल गई है। चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीत का ताज अपने सिर सजाया है। फॉर्मर मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का ने विनर के सिर पर क्राउन पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर-अप रहीं। मिस वर्ल्ड 2024 भारत को सिनी शेट्टी ने रिप्रेजेंट किया था, जो टॉप 8 फाइनलिस्ट की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं, लेकिन टॉप 4 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने से चूक गईं। जीत के इतने करीब पहुंचकर रेस से बाहर होने वाली सिनी शेट्टी कौन हैं, आईए जानते हैं।सिनी शेट्टी भारतीय मॉडल हैं जो मिस फेमिना 2022 रह चुकी हैं। महज 21 साल की उम्र में सिनी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उनके एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो वे चार्टेड अकाउंटेंड की पढ़ाई कर रही हैं।सिनी ना सिर्फ एक मॉडल हैं, बल्कि वे एक बेहद शानदार भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने निंबूड़ा गाने पर भरतनाट्यम डांस किया था और फॉर्मर मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन को ट्रिब्यूट दिया था।

Related Posts

About The Author