द्रौपदी मुर्मू  ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कार दिये

नई दिल्ली  : दोनों माननीय सूचना और प्रसारण मंत्रियों, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव और बॉलीवुड सितारों की उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

अगस्त 2023 में देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023’ की घोषणा किया गया था, जहां विजेताओं की सूची जारी किया गया था | जिसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार विजेता सूची में शामिल थे।

भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रदान किया गया। समारोह में श्रेया घोषाल, अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, करण जौहर, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, आर माधवन शामिल हुए। पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए सभी कलाकारों का कल शाम से ही दिल्ली आना शुरू हो गया था | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन, आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावनी सोमवार शाम दिल्ली पहुंचे। बेस्ट एक्ट्रेसपत्नी आलिया को नेशनल अवॉर्ड मिलने की खुशी रणबीर के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आलिया भट्ट को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने के बाद वह काफी गौरवान्वित महसूस करते नजर आ रहे हैं. इस पूरे पल को उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया है. का अवॉर्ड जीतने वाली आलिया भट्ट मंगलवार सुबह पति रणबीर कपूर के साथ दिल्ली पहुंचीं।

आलिया भट्ट को अपने करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपने पति रणबीर कपूर के साथ दिल्ली के विज्ञान भवन पहुंचीं। आलिया अपनी शादी की साड़ी पहनकर यह अवॉर्ड लेने पहुंचीं। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। जब आलिया अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाती हैं तो रणबीर उनके हर पल को कैद कर लेते हैं। पत्नी आलिया को नेशनल अवॉर्ड मिलने की खुशी रणबीर के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आलिया भट्ट को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने के बाद रणबीर काफी गौरवान्वित महसूस करते नजर आ रहे हैं | इस पूरे पल को उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया है | 

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने पर आलिया ने खुशी जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह संजय लीला भंसाली को कभी नहीं भूल सकतीं और उन्हीं की वजह से वह आज इस मुकाम पर हैं।

माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “कोई भी कंटेंट क्षेत्रीय नहीं है, अच्छी क्षेत्रीय कंटेंट होगा तो उसके लिए वैश्विक दर्शक जरूर मिलेंगे। सरकार पायरेसी के खिलाफ लड़ाई में फिल्म बिरादरी के साथ खड़ी है, एवीजीसी पर जल्द ही नीति बनाई जाएगी”|

Related Posts

About The Author