नाबालिग दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

*पुलिस पदाधिकारी घायल,इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात, राजनीति शुरु

यूपी : बदायूं में दो अपराधियों ने दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर एक नाबालिग को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग गया और रास्ते में उसे पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि उसने पुलिस पर फायर किया और मुठभेड़ में मारा गया। इस दौरान एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए।इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में तनाव है, पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं राजनीति शुरु हो गया है। सापा सहित अन्य दलों ने भाजपा पर हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाया है। जबकि भाजपा ने आरोप लगाया है विपक्षी दलों द्वारा अपने राजनैतिक फायदा के लिए भाजपा का नाम घसीट कर फायदा लेना चाहते हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बदायूं की मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए हैं।
साजिद ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों बच्चों का कत्ल किया। उसके हाथ बच्चों के खून से सने हुए थे।उसके पूरे शरीर पर खून ही खून लगा था।पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी साजिद उनके घर से निकलकर भागा था।जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि हत्यारोपी खून से सना हुआ घर से बाहर निकलकर भागा हुआ है। इससे पुलिस उसके पीछे लग गई। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और एसओजी टीम उसे खोजती हुई शेखूपुर के जंगल में पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिससे पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें हत्यारोपी साजिद मारा गया। वहीं गोली लगने से इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को भी गोली लग गई।उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर इंस्पेक्टर को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।अब इस घटनाक्रम में राजनीति शुरु हो गई है। भाजपा पर विपक्षी दलों ने हमला कर दिया है। वही भाजपा भी विपक्षियों को एक जाति विशेष को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

Related Posts

About The Author