गैस सिलेंडर की घटी कीमत, जानें क्या है दाम

नई दिल्ली: पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है। बीते महीने 5 केजी से लेकर 14 केजी तक के सिलेंडर की कीमत में कमी की गई थी। अभी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई गई है। नई कीमत 1 अप्रैल, 2024 से लागू हो गई।

कमर्शियल सिलेंडर सस्‍ता
पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 मार्च को बढ़ोतरी की थी। इसमें 24 रुपये की वृद्धि हुई थी। झारखंड की राजधानी रांची में 1 मार्च, 2024 को कीमत 1960.00 रुपये हो गई थी। वर्तमान में इसकी कीमत 32 रुपये कम हुई है। अब यह सिलेंडर 1928.00 रुपये में मिलेगा।
घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं
प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कमी की गई थी। इसकी कीमत 1 मार्च को 960.50 रुपये थी। पीएम की घोषणा के बाद इसकी कीमत 860.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 9 मार्च, 2024 से लागू कर दी गई थी। फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को यही राशि चुकानी होगी।

10 केजी की कीमत
पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की 1 मार्च, 2024 में कीमत 693.00 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। 9 मार्च, 2024 से कीमत 622.50 रुपये कर दी गई थी। अप्रैल में भी यही कीमत चुकानी होगी।

5 केजी के दाम
कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत मार्च, 2024 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। इसकी कीमत 9 मार्च, 2024 से 321.50 रुपये हो गई थी। अप्रैल में भी ग्राहकों को इसके लिए 321.50 रुपये देने होंगे।

Related Posts

About The Author