महाकाल गर्भगृह में आगजनी से झुलसे सेवक की मुंबई में उपचार के दौरान मौत

मध्यप्रदेश : उज्जैन में 25 मार्च को होली के दिन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने की घटना में झुलसे सेवक सत्यनारायण सोनी (79) की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। सोनी गंभीर रूप से झुलसे हुए थे और उन्हें पहले इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई रेफर किया गया था।

आग सुबह 5:49 बजे भस्म आरती के दौरान लगी थी। इस घटना में 14 लोग झुलस गए, जिनमें 9 को इंदौर रेफर किया गया था। आग लगने का कारण आरती के दौरान गुलाल उड़ाना बताया गया है।

हादसे के वक्त मंदिर में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव और बेटी आकांक्षा भी हादसे के समय मंदिर में ही थे। बाबा महाकाल की कृपा रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Posts

About The Author