पुलिस ने 100 किलो डोडा के साथ 54 किलो गांजा पकड़ फिर से बनाया नया कृतिमान

बिहार: चौपारण में फैले गैर कानूनी धंधा को जड़ से उखाड़ने को लेकर अपने ही स्टाइल से आगे बढ़ रहे थाना प्रभारी दीपक सिंह आज जनता के चहेते बन बैठे है। हर दिन एक बड़ा खुलासा कर सभी को चौकाने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना पर डीएसपी सुरजीत कुमार, थाना प्रभारी दीपक सिंह ने छापेमारी टीम बनाकर दुरागड़ा गाँव में छापामारी कर 107.4 किलोग्राम डोडा व 54.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। डोडा व गांजा का सरकारी दर लगभग 47 लाख के आसपास है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुरागड़ा गाँव निवासी कैलाश सिंह व बिट्टू सिंह अपने अपने घरों में डोडा व गांजा छिपाकर तस्करी के लिए रखा गया था। जब पुलिस पकड़ने गई तो दोनों अपने-अपने घर से निकालकर बाहर फेंक रहे थे। पुलिस को आता देख एक तस्कर भागने में सफल रहा है, वहीं पुलिस ने कैलाश सिंह को मौके पर से गिरफ्तार किया है। इस अभियान में अवर निरीक्षक नीलेश कुमार रंजन, संजय सिंह, बिंदेश्वर महतो शामिल थे।

**चौपारण की जनता को शुद्ध वातावरण व स्वच्छ माहौल देने को लेकर वचनवद्ध है दीपक सिंह**

ताबड़तोड़ कार्यवाही से तस्करों के टूटने लगीं है उम्मीद। चौपारण की जनता का आँख का तारा बने थाना प्रभारी दीपक सिंह की निडरता और ईमानदारी से किए गए कार्यों की बदौलत वे अब तक के सबसे चर्चित थाना प्रभारी के नाम से जाने जा रहे हैं। चौपारण की जनता उनके इन कार्यों की सराहना कर रही है और उनके प्रयासों से क्षेत्र में शांति और स्वच्छता का माहौल बन रहा है।

थाना प्रभारी दीपक सिंह की यह कार्यशैली साबित करती है कि वे चौपारण की जनता को एक सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

About The Author