आम और लीची को लेकर बिहार के बेगूसराय में मचा हंगामा, ईंट-पत्थर चले, फायरिंग भी हुई

बिहार : बेगूसराय जिले में आम और लीची के पेड़ से फल तोड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों गुट एक-दूसरे पर बुरी तरह हमला कर रहे हैं।

वीडियो में गोलियों की आवाज भी स्पष्ट सुनाई दे रही है। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। डीएसपी ने बताया कि फल तोड़ने को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

About The Author