जगाधरी की वर्णिका का चयन राष्ट्रीय सत्र की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ

जगाधरी: जगाधरी के सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा वर्णिका का चयन राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है और वह हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले उन्होंने 16 सितंबर से 18 सितंबर 2024 तक पंचकुला में आयोजित 57वीं हरियाणा राज्य योग चैंपियनशिप में यमुनानगर जिले का प्रतिनिधित्व किया था और दूसरा स्थान हासिल किया था। वह यमुनानगर जिले के सभी स्कूलों से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह स्कूल में योगाभ्यास उसी स्कूल की योग एवं खेल शिक्षिका सुश्री रेखा रावत के कुशल मार्गदर्शन में करती हैं। प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने वर्णिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और प्रार्थना की।

Related Posts

About The Author