अमेरिका राष्ट्रपति ने भारत पर 20-25% टैरिफ लगाने के दिए संकेत

Published Date: 30-07-2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रम्प ने कहा कि भारत अब तक अमेरिका पर अन्य देशों की तुलना में अधिक टैरिफ लगाता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ट्रम्प ने कहा, “भारत हमारा अच्छा दोस्त है, लेकिन उसने अमेरिका के साथ व्यापार में एकतरफा रवैया अपनाया है। अब मैं इंचार्ज हूं, इसलिए यह सब खत्म कर दिया जाएगा।”

यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत अमेरिका से आयातित कुछ उत्पादों पर 20 से 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। ट्रम्प की यह प्रतिक्रिया 1 अगस्त से संभावित टैरिफ लागू होने से ठीक पहले सामने आई है।

हालांकि, ट्रम्प ने भारत को लेकर कोई आधिकारिक चिट्ठी जारी नहीं की है, जैसा कि वे पहले अन्य देशों के लिए कर चुके हैं। बता दें कि ट्रम्प प्रशासन ने 2 अप्रैल को 100 से अधिक देशों पर टैरिफ लगाया था, जिसमें भारत पर भी 26% टैरिफ तय किया गया था। हालांकि, इस पर अमल को बाद में 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अहम भूमिका निभाई है।

Related Posts

About The Author