कराटे प्रतियोगिता में सेंट थॉमस विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीते स्वर्ण पदक

Published Date: 24-08-2025

बटाला(पंजाब): पंजाब के सेंट फ्रांसिस स्कूल बटाला में CISCE के अंतर्गत रीजनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त 2025 हुआ ।जिसमें सेंट थॉमस विद्यालय के नौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें से आठ प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।जिसमें कक्षा सातवीं के विहान ठाकुर, कक्षा दसवीं की वैनिश्का , कक्षा आठवीं की अमानी और कक्षा नौंवी के गुरुसाहब ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये। इसके अतिरिक्त कक्षा छठी की अंजलि और वंशिका, कक्षा नौवीं की नव्या और कक्षा सातवीं के अयान जोशी ने रजत पदक प्राप्त किये एवं कक्षा नौवीं की अनुरीत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं( विहान, वैनिश्का ,अमानी और गुरु साहब) का चयन नेशनल कराटे प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 15 सितंबर से 20 सितंबर 2025 को बैंगलोर में होने वाली है। इस अवसर पर सेंट थॉमस विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ चंदना लाल ने सभी विजेताओं के साथ-साथ कराटे विभाग की अध्यक्षा श्वेता को बधाई दी एवं भविष्य में और अधिक तरक्की करने की मनोकामना प्रकट की।

Related Posts

About The Author