गुलाब चंद कटारिया ने लक्ष्मीकांत तिवारी को किया भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित

Published Date: 18-01-2026

चण्डीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने जीएमसीएच, सेक्टर 32 के एक्सरे डिपार्टमेंट के रेडियोलॉजिकल सेफ्टी ऑफिसर लक्ष्मीकांत तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, श्याम सिंह राणा तथा पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवा भी उपस्थित रहे।

इसमें पूरे भारत वर्ष से बीस प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लक्ष्मीकांत तिवारी ने जीएमसीएच अस्पताल में एक्सरे डिपार्टमेंट में रेडियोलॉजिकल सेफ्टी ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान की हैं। उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए चण्डीगढ प्रशासक ने उन्हें भारत गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि लक्ष्मीकांत तिवारी का कार्य अनुकरणीय है और उनकी सेवाएं जीएमसीएच अस्पताल के लिए एक आदर्श हैं। 

उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीकांत तिवारी चंडीगढ़ की अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और सदैव लोकसेवा के लिए तत्पर रहते हैं। न केवल चंडीगढ़, बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों से भी लोग अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर आपके पास आते हैं, और वे हर संभव प्रयास से उनकी सहायता एवं समाधान के लिए समर्पित रहते हैं। इनके इन्हीं उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उन्हें दो बार स्टेट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

लक्ष्मीकांत तिवारी द्वारा अनेक रक्तदान शिविर, दंत चिकित्सा जाँच शिविर तथा अन्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त, आपने दवा से लिंग चयन जैसे संवेदनशील सामाजिक विषय पर जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक फिल्म का निर्माण भी किया, जिसे भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई तथा विभिन्न सरकारी संस्थाओं के द्वारा इसको प्रदर्शित किया गया।

डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार द्वारा इस लघु फ़िल्म को यूट्यूब पर प्रसारित किया जिसे अभी तक लाखों लोगों के द्वारा देखा जा चुका है।

लक्ष्मी कांत तिवारी  इडियन एसोसिएशन ऑफ़ रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने नेशनल कमीशनऑफ़ अलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशनस के गठन में विशेष योगदान दिया है । तिवारी को राष्ट्रीय आयोग और स्वास्थ्य सेवा पेशेवर समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

Related Posts

About The Author