झारखंड मैं नक्सलियों का तांडव जारी, पश्चिम सिंहभूम में आईडी ब्लॉक से दो जवान जख्मी

पिठोरिया में भी नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी

झारखंड: प्रदेश के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम जिला में दूसरे दिन भी नक्सलियों द्वारा लगाए आईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान जख्मी हो गए हैं ।उनको एअरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट में 6 जवान जख्मी हो गए थे। उनको इलाज के लिए एअरलिफ्ट कर रांची भेजा गया था। साथ ही सर्च ऑपरेशन जारी था। जिसके तहत गुरुवार को भी पश्चिम सिंहभूम जिला के टोटों थाना के सरजोमबुरु जंगल में आईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे कोबरा बटालियन के दो जवान जख्मी हो गए हैं। उनको भी इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। वहीं नक्सलियों के कमर तोड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। दूसरी ओर राज्य के रांची जिला क्षेत्र चैनगढ़ा के लुकैया जंगल में झारखण्ड जगुआर,एसएसपी की स्पेशल दस्ता,बुढ़मू,ठाकुरगांव और पिठोरिया थाना पुलिस के साथ उग्रवादियों के मुठभेड़ हुई है।बताया जा रहा है कई उग्रवादी को गोली लगने की सूचना है।भारी मात्रा में हथियार बरामद हुई है।खलारी डीएसपी के नेतृत्व में अभियान जारी है।

Related Posts

About The Author