जख्मी नक्सली अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

झारखण्ड : चतरा जिले के लावालौंग में हुई मुठभेड़ में घायल हुए इनामी नक्सली नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया समेत चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने इंसास समेत कई हथियार बरामद किए हैं।नंदकिशोर यादव को सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में गोली लगी थी। वह पलामू के पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अपना इलाज करवा रहा था।नक्सलियों के इलाज कराने की जानकारी पलामू पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था। सर्च अभियान के क्रम में पुलिस ने नंदकिशोर यादव उर्फ ननकूरिया को इंसास राइफल के साथ गिरफ्तार किया है।नंदकिशोर यादव माओवादियों का सब जोनल कमांडर है और झारखण्ड की सरकार ने उस पर पांच लाख का इनाम रखा हुआ है।
ज्ञात हो कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित ग्रहे जंगल में 25 लाख के दो इनामी नक्सली समेत 5 माओवादियों को मार गिराया था।मुठभेड़ चतरा-पलामू सीमा पर हुई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई।मुठभेड़ में गौतम पासवान समेत पांच नक्सली मारे गये हैं। मारे गये नक्सलियों में 25-25 लाख रुपये के दो व 5-5 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सली शामिल हैं।मारे गये नक्सलियों में भाकपा माओवादी के सैक सदस्य गौतम पासवान व चार्लिस उरांव शामिल था।वहीं मंगलवार को झारखण्ड के डीजीपी भी लावालौंग पहुँचे थे।उन्होंने सबसे पहले जवानों का हौसला बढ़ाया।मौके पर उन्होंने कहा कि आज एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। इससे सुरक्षा बलों का मनोबल काफी बढ़ा है। गौतम पासवान दुर्दांती नक्सली थे। ज्ञात हो कि मुठभेड़ के बाद पुलिस अफसरों ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया था और साथ ही पड़ोसी जिलों के पुलिस पदाधिकारियों को नक्सलियों की जानकारी रखने की अनुरोध की थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि नक्सली मुठभेड़ क्षेत्र से ज्यादा दूर भाग नहीं पाए। वे छुपकर इलाज कर रहे थे। जिसके कारण आज पकड़े गए हैं।

Related Posts

About The Author