खेलो झारखंड वर्ष 2023-24 का कैलेंडर हुआ जारी

झारखंड: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा तैयार किए गए राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2023 -24 के वार्षिक कैलेंडर को सरकार ने जारी कर दिया है। सरकार द्वारा जारी किए लिस्ट में कुल 18 खेलों को शामिल किया गया है।


राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु विद्यालय ,प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर खेलो झारखंड 2023 -24 का आयोजन किया जा रहा है। खेलों को सफल बनाने की योजना के तहत तारीख और आयोजन स्थलों की जानकारी दी गई है। इस वर्ष कुल 18 खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें तीरंदाजी, हाकी, जूडो तायक्वोंडो, मुक्केबाजी, कबड्डी, कुश्ती ,कराटे वुशु, शतरंज, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, बैंड प्रतियोगिता, साईक्लिंग, क्रिकेट को शामिल किया गया है। यह आदेश राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी द्वारा जारी किया गया है। राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीर है। जिसके तहत प्रखंड से लेकर राज्यस्तरीय तक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए स्थान और तिथि की घोषणा की गई है ।आइए समाचार को पढ़ें और कौन सा खेल कब और कहां होने वाला है उसका लिस्ट भी देखें।

Related Posts

About The Author