संघ व थर्मल पदाधिकारियों ने यमुनानगर विधायक को सौंपा ज्ञापन

मामले में हस्तक्षेप करके जल्द करवाएं समाधान : पदाधिकारी

यमुनानगर, 8 मई : पिछले 14 दिन से हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नाम दर्ज कराने को लेकर धरने पर बैठे थर्मल कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहा। यह धरना प्रदर्शन अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ थर्मल कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। आज धरने के 14वे दिन संघ व थर्मल के पदाधिकारी द्वारा यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन के माध्यम से संघ व थर्मल के पदाधिकारियों द्वारा आग्रह किया गया कि वह 11 मई को मुख्यमंत्री के आगमन पर थर्मल कर्मचारियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से हमारे मामले में हस्तक्षेप करें, ताकि मुख्यमंत्री उनकी समस्या का जल्द निवारण कर सके। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि हरियाणा सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने के लिए जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया गया था, उसमें थर्मल के कर्मचारियों को इस सुविधा से वंचित रखा गया है, जिसको लेकर खेदड़ व यमुनानगर थर्मल पावर  प्लांट के कर्मचारी पिछले 14 दिनों से धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक थर्मल मैनेजमेंट व आला अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या का कोई निवारण नहीं किया गया, जबकि वह इस मामले में विद्युत मंत्री से भी मिल चुके हैं, जिन्होंने जल्द समस्या का समाधान बारे आश्वासन दिया है। वह यमुनानगर विधायक से भी आग्रह करते हैं कि वह भी उनके  मामले में हस्तक्षेप कर उनकी समस्या का निवारण करें। वहीं संघ व थर्मल के पदाधिकारी भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश सपरा से मिलने पहुंचे, जहां पर जिलाध्यक्ष ने भी आश्वासन दिया कि वह जल्दी मुख्यमंत्री से इस मामले में बातचीत करके मामले का समाधान करवाएंगे।

सोमवार को थर्मल कर्मचारियों को यमुनानगर बिजली बोर्ड सबडिवीजन नं 01 से आये कई पदाधिकारी अपना समर्थन देने पहुंचे । धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अविनाश सैनी व मंच संचालन संजय बाली द्वारा किया गया। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अश्विनी कश्यप, संघ के जिला सचिव राज ठाकुर, जिला मंत्री आशीष धीमान मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कर्मचारियों को संबोधित करते उन्होंने  कहा कि थर्मल कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन की आवाज मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब  खेदड़ व यमुनानगर थर्मल कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के साथ जोड़ दिया जायेगा।  वह कौशल की सुविधा हरियाणा सरकार से लेकर ही रहेंगे। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि जैसे-जैसे उनका धरना बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे वह भी मजबूत होते जा रहे हैं, बेशक उन्हें आश्वासन का ही सहारा लेना पड़ रहा है,ख् लेकिन वह दिन दूर नहीं दिखाई दे रहा है जब हम कौशल की सुविधा पूरी तरह प्राप्त कर लेंगे। वहीं भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि जब तक कर्मचारियों को कौशल में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक दोनों थर्मल में कर्मचारियोका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  रोशन लाल शर्मा, हरियाणा रोडवेज प्रधान संजीव कांबोज, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष विजय कंबोज अन्य पदाधिकारी समेत मुकेश, मनोज,  सुनील, संजीव, धर्मवीर, सतवीर, अमरजीत, सतनाम, सुमित, आदि सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

About The Author