यमन में राहत सामग्री वितरण समय भगदड़ से 85 लोगों की मौत

यमन में एक बड़े हादसे में 85 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में काफी लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई गयी है। यह हादसा तब हुआ जब अरब प्रायद्वीप देश के हुती में एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गयी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा गुरुवार को एक चैरिटी डिस्ट्रीब्युशन प्रोग्राम में हुआ जब वहां भीड़ अनियंत्रित हो गयी और वहां भगदड़ मच गयी। इसमें 85 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की सख्या ज्यादा हो सकती है।

यह राहत कार्यक्रम एक स्कूल में चल रहा था। सहायता सामग्री वितरण के समय वहां भगदड़ मच गयी। जब यह घटना हुई वहां राहत सामग्री लेने के सैकड़ों लोग जमा थे।

हुती के अधिकारियों के मुताबिक राजधानी के बाब अल-यमन जिले में भगदड़ के बाद कम से कम 85 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 400 के करीब लोग घायल हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

Related Posts

About The Author