उंगली पर लगी स्याही दिखाओ और खाने में डिस्काउंट पाओ

*शहर में शुरू हुई मतदान जागरूकता के लिए अनूठी स्कीम

मध्यप्रदेश : देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज मध्य प्रदेश में भी छह लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जबलपुर में एक अनोखी पहल की गई है। होटल एंड रेस्टारेंट वेलफेयर एसोसिएशन जबलपुर ने मतदान के बाद जलपान करने वालों को 10% की छूट देने का फैसला लिया है।

यह छूट निम्नलिखित होटलों और रेस्टोरेंट में उपलब्ध होगी :

होटल सत्य अशोका
होटल नर्मदा जैक्सन
द ओवन क्लासिक
सात्विक रेस्टोरेंट
रजवाड़ा बाय ट्रायोमेक्स
झरोखा रेस्टोरेंट
प्राइड बाय स्मार्ट
हाइट बाय स्मार्ट
होटल प्रिंस विराज
अनमोल क्लासिक
हाउस ऑफ ब्लेंडस
लापिनोज पिज्जा
द ग्रिल
सोया सॉस बाय द ग्रिल
देशी तड़का
जमघट
वियाना स्पोर्ट्स अरीना
गली पराठे वाली
रंगीला जबलपुर
चाय मंत्रालय

मतदान के लिए कुल 1 करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 मतदाता योग्य हैं, जिनमें 57,20,780 पुरुष और 55,88,669 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 13,588 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह अनोखी पहल मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का एक अच्छा तरीका है। हमें उम्मीद है कि यह पहल सफल होगी और अधिक से अधिक लोग मतदान करेंगे।

Related Posts

About The Author