भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ ; 60 से ज्यादा लोगों की मौत, 100 के अधिक भक्त घायल

उत्तर प्रदेश : हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 100 के अधिक भक्त घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की। सत्संग सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में आयोजित किया गया था। भगदड़ में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया है। हादसे की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

एटा के सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने 27 डेड बॉडी की पुष्टि की। मारे जाने वालों में 1 पुरुष, 23 महिलायें और 3 बच्चे शामिल हैं। एटा के मेडिकल कॉलेज के सीएमओ ने बताया कि सिकंदराराऊ के पास एक सत्संग या महोत्सव चल रहा था। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में 25 महिलाओं और दो पुरुष शामिल हैं। सीएमओ का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि लगातार घायल लोग अस्पताल ला जा रहे हैं।
इस भीषण हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घायलों को पुख्ता इलाज मुहैया कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Posts

About The Author