राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के नौ जिलों के डीसी को दिया भूमि सम्मान

  • डीआइएलआरएमपी योजना में बेहतर काम करने के लिए किया गया पुरस्कृत

झारखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआइएलआरएमपी) योजना के अंतर्गत झारखंड के नौ जिलों के उपायुक्तों को भूमि सम्मान प्रदान किया। नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इनमें गुमला जिले के डीसी सुशांत गौरव, लोहरदगा जिले के डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्णा, सरायकेला-खरसांवा जिले के अरवा राजकमल, चाईबासा जिले के अन्नय मित्तल, दुमका के रविशंकर शुक्ला, गिरिडीह डीसी नमन लकड़ा, खूंटी के डीसी शशि रंजन और सिमडेगा डीसी आर रोनिटा तथा चतरा जिले के डीसी अबू इमरान शामिल हैं। इनके अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, निदेशक भू अर्जन अभिलेख एवं परिमाप उमाशंकर सिंह, संयुक्त महानिबंधक सह महानिरीक्षक शहाब सिद्दीकी प्रमुख हैं। डीआईएलआरएमपी में सौ फीसदी पूर्णता हासिल करने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भूमि सम्मान-2023 प्रदान किया गया है।
इन्हें मिला है भूमि पुरस्कार

  • अमिताभ कौशल, भू राजस्व विभाग सचिव
  • उमाशंकर सिंह, भू अर्जन अभिलेख एवं परिमाप निदेशक
  • शहाब सिद्दिकी, संयुक्त महानिबंधक महानिरीक्षक
  • अबू इमरान, चतरा उपायुक्त
  • पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता और एसडीओ
  • रवि शंकर शुक्ला, दुमका उपायुक्त
  • सुप्रिया एक्का, अपर समाहर्ता
  • नमन प्रियेश लकड़ा, गिरिडीह उपायुक्त
  • विल्सन भेंगरा, अपर समाहर्ता
  • रवि भूषण प्रसाद, गिरिडीह अचंल अधिकारी
  • सुशांत गौरव गुमला उपायुक्त
  • सुधीर गुप्ता, अपर समाहर्ता
  • रवि जैन, गुमला एसडीओ
  • शशि रंजन, खूंटी उपायुक्त
  • अरविंद कुमार, अपर समाहर्ता
  • जितेंद्र मुंडा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता
  • वाघमारे प्रसाद कृष्ण, लोहरदगा उपायुक्त
  • समीरा एस, उप विकास आयुक्त
  • अनन्य मित्तल, पश्चिमी सिंहभूम
  • संतोष सिन्हा, अपर उपायुक्त
  • एजाज अनवर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी
  • अरवा राजकमल, सरायकेला खरसावां
  • सुबोध कुमार, अपर उपायुक्त
  • सरोज तिर्की, जिला भू अर्जन पदाधिकारी
  • आर रोनिता, सिमडेगा उपायुक्त
  • अमरेंद्र सिन्हा, अपर समाहर्ता
  • महेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी भूमि सुधार

Related Posts

About The Author